23 से चलेगी भगवा रंग की आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
आगरा: आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (Agra Varanasi Vande Bharat Express) 23 सितंबर से शुक्रवार को छोड़कर हर दिन चलेगी। आठ कोच की यह ट्रेन सुबह छह बजे कैंट स्टेशन से चलकर दोपहर एक बजे वाराणसी पहुंचेगी। दोपहर 3.20 बजे वाराणसी से चलकर रात 10.20 बजे कैंट पहुंचेगी। 551 किमी की दूरी सात घंटे में तय करेगी। […]
आगरा: आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (Agra Varanasi Vande Bharat Express) 23 सितंबर से शुक्रवार को छोड़कर हर दिन चलेगी। आठ कोच की यह ट्रेन सुबह छह बजे कैंट स्टेशन से चलकर दोपहर एक बजे वाराणसी पहुंचेगी। दोपहर 3.20 बजे वाराणसी से चलकर रात 10.20 बजे कैंट पहुंचेगी। 551 किमी की दूरी सात घंटे में तय करेगी। इस ट्रेन के चलने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
23 से चलेगी आठ कोच वाली वंदे भारत
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 23 सितंबर से आठ कोच की वंदे भारत चलेगी। इसमें सात चेयरकार और एक एग्जीक्यूटिव श्रेणी का कोच होगा। यह ट्रेन टूंडला जंक्शन, इटावा जंक्शन, कानपुर सेंट्रल और प्रयागराज जंक्शन में रुकेगी।
स्टेशन का नाम | समय |
आगरा कैंट | सुबह 6 बजे रवाना होगी |
टूंडला | सुबह 6.48 बजे |
इटावा | सुबह 7.40 बजे |
कानपुर सेंट्रल | सुबह 9.15 बजे |
प्रयागराज जंक्शन | सुबह 11.25 बजे |
वाराणसी | दोपहर 1 बजे |