बलिया में पोखरी में डूबने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम
On
बलिया: खबर यूपी के बलिया से है, जहां फेफना थाना क्षेत्र के मिढ्ढा गांव स्थित सोनरी के पोखरी में शुक्रवार की दोपहर युवक की डूबने से मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद पोखरी से जलकुंभी निकालकर युवक के शव को बाहर निकाला।
मिली जानकारी के अनुसार फेफना थाना के मिढ्ढा गांव निवासी धनंजय चौहान (23) पुत्र मुन्ना चौहान शुक्रवार की सुबह मजदूरी के लिए उमरगंज गया था। दोपहर करीब एक बजे वह भोजन करने घर लौटा। गर्मी अधिक लगने पर वह गांव स्थित पोखरी पर स्नान के लिए चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धनंजय जलकुंभी हटाने के दौरान असंतुलित होकर फिसल गया और गहरे पानी में डूब गया।
लेखक
Related Posts
Latest News
02 May 2025 21:47:16
चंदौली: इलिया थाना अंतर्गत एक गांव के युवक की शादी होने की भनक मिलते ही उसकी प्रेमिका उसके घर पर...