23 से चलेगी भगवा रंग की आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

23 से चलेगी भगवा रंग की आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

आगरा: आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (Agra Varanasi Vande Bharat Express) 23 सितंबर से शुक्रवार को छोड़कर हर दिन चलेगी। आठ कोच की यह ट्रेन सुबह छह बजे कैंट स्टेशन से चलकर दोपहर एक बजे वाराणसी पहुंचेगी। दोपहर 3.20 बजे वाराणसी से चलकर रात 10.20 बजे कैंट पहुंचेगी। 551 किमी की दूरी सात घंटे में तय करेगी। […]

आगरा: आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (Agra Varanasi Vande Bharat Express) 23 सितंबर से शुक्रवार को छोड़कर हर दिन चलेगी। आठ कोच की यह ट्रेन सुबह छह बजे कैंट स्टेशन से चलकर दोपहर एक बजे वाराणसी पहुंचेगी। दोपहर 3.20 बजे वाराणसी से चलकर रात 10.20 बजे कैंट पहुंचेगी। 551 किमी की दूरी सात घंटे में तय करेगी। इस ट्रेन के चलने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

एक साल से आगरा से प्रयागराज और वाराणसी के लिए वंदे भारत की मांग की जा रही है। रेल मंडल आगरा में अभी तीन वंदे भारत चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16 सितंबर को अहमदाबाद, गुजरात से वर्चुअल माध्यम से आगरा-वाराणसी वंदे भारत को हरी झंडी दिखकर रवाना किया था।

चौथी वंदे भारत (Vande Bharat) को लेकर आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर विशेष कार्यक्रम हुआ। इसमें केंद्रीय पंचायतीराज राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू शामिल हुए। आगरा से टूंडला तक केंद्रीय पंचायतीराज राज्यमंत्री ने ट्रेन से सफर किया।

23 से चलेगी आठ कोच वाली वंदे भारत

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 23 सितंबर से आठ कोच की वंदे भारत चलेगी। इसमें सात चेयरकार और एक एग्जीक्यूटिव श्रेणी का कोच होगा। यह ट्रेन टूंडला जंक्शन, इटावा जंक्शन, कानपुर सेंट्रल और प्रयागराज जंक्शन में रुकेगी।

स्टेशन का नाम समय
आगरा कैंट सुबह 6 बजे रवाना होगी
टूंडला सुबह 6.48 बजे
इटावा सुबह 7.40 बजे
कानपुर सेंट्रल सुबह 9.15 बजे
प्रयागराज जंक्शन सुबह 11.25 बजे
वाराणसी दोपहर 1 बजे

लेखक

Related Posts

Latest News

बलिया में अपहरण मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने 20 हजार का लगाया जुर्माना बलिया में अपहरण मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने 20 हजार का लगाया जुर्माना
बलिया में पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते एक गंभीर अपराध में न्याय मिला है। विशेष न्यायाधीश ई.सी. एक्ट की...
बलिया में पोखरी में डूबने से युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम
बलिया में गैंगस्टर एक्ट के 3 आरोपी फरार, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई, घरों पर नोटिस चस्पा
बलिया में इंटरमीडिएट में टॉपर बने कार्तिक, जानिए कौन हैं कार्तिक जिनका डिफेंस में जाना है सपना
बलिया में इस डिपो में चालकों की भर्ती शुरु, डिपो कार्यालय जाकर करें आवेदन, इस तारीख को होगा ड्राइविंग टेस्ट
बलिया से वैष्णो देवी के लिए नई ट्रेन, मई 2025 से शुरू होगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
बलिया में आग से भारी तबाही -16 बकरियों की भी हुई मौत, मचा कोहराम
बलिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, तीन थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, एसपी ने किए तबादले
बलिया के होनहार ने यूपीएससी में किया कमाल, परिवार और गांव में जश्न का माहौल
बलिया की बेटी शक्ति दुबे बनी UPSC Topper, जनपद में खुशी का माहौल