बलिया से दिल्ली रूट पर चलाई जाएंगी ज्यादा बसें, होली में होगी यात्रियों को सुविधा
On
बलिया: प्रयागराज महाकुंभ के बाद परिवहन निगम अब होली में घर आने वालों की सेवाएं देने की तैयारी में जुट गया है। बलिया डिपो से सबसे अधिक बसें लखनऊ व दिल्ली के लिए चलाई जाएगी। दिल्ली के लिए कम से कम 12 बसें चलाने की तैयारी है। जिले के अधिकांश परिवार लखनऊ व दिल्ली में रहते हैं। होली त्योहार में परिवार के साथ लोग घर आते हैं। ऐसे में होली में आने वालों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
बलिया। होली त्यौहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए 05080 आज़मगढ़-डिब्रूगढ़ त्योहार विशेष गाड़ी का संचालन आज़मगढ़ से पांच मार्च को एक फेरे के लिए किया जाएगा। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05080 आज़मगढ़-डिब्रूगढ़ त्योहार विशेष गाड़ी पांच मार्च को आज़मगढ़ से तीन बजे प्रस्थान करेगी। मऊ जं. से 4.35 बजे, बेलथरा रोड, भटनी, सीवान, छपरा रात 8.30 बजे पहुंचेगी। हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर होते हुए दूसरे दिन बरौनी, खगड़िया, नौगछिया, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी से न्यू कोचबिहार से गुवाहाटी, न्यू तिनसुकिया जं. होते हुए डिब्रूगढ़़ सुबह 5.20 बजे पहुंचेगी।
लेखक
Related Posts
Latest News
08 May 2025 10:25:38
उत्तरकाशी जिले में आज सुबह एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में छह लोगों के मौत हो गई है। पुलिस-प्रशासन...