बलिया में ऐसा... पति गया परदेस, पत्नी ने रचा ली दूसरी शादी

बलिया में ऐसा... पति गया परदेस, पत्नी ने रचा ली दूसरी शादी

बलिया : पति के रहते पत्नी ने दूसरी शादी रचाकर अलग दुनिया बसा ली। परदेस से लौटा पति अब न्याय के लिए थाने का चक्कर लगा रहा है। मामला दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती की शादी इसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से करीब एक वर्ष पहले हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। शादी होने के कुछ महीने बाद पति कमाने के लिए बाहर चला गया। पत्नी मायके आई और अपने घर के लोगों को पति को पसंद नहीं करने की बात बताई। आरोप है कि मायके वालों ने गुपचुप तरीके से उसकी शादी दूसरे जगह कर दी है।

उधर, पति परदेस से कमाकर आया तो उसे जानकारी हुई कि उसकी पत्नी ने दूसरी शादी रचा ली हैं। परेशान पति दोकटी थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाया है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी मायके जाते समय लाखों रुपए के सोना चांदी के आभूषण भी साथ लेते गई हैं। परेशान युवक ने पुलिस से न्याय की उम्मीद लगाई है। इस बाबत थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत उचित कार्यवाई की जाएगी।

Tags:

लेखक

Related Posts

Latest News

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त से छह यात्रियों की मौत उत्तराखंड में बड़ा हादसा, हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त से छह यात्रियों की मौत
उत्तरकाशी जिले में आज सुबह एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में छह लोगों के मौत हो गई है। पुलिस-प्रशासन...
भारतीय सेना ने निकाली पाकिस्तान की हेकड़ी, जानिए आपरेशन सिंदूर में पाक के किन ठिकानों पर की गई कार्रवाई
बलिया में बारात में चली गोली, एक घायल, पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक समेत आरोपी को किया गिरफ्तार
यूपी में रिटायर्ड होमगार्ड का खूनी तांडव, नशे में बेटे-बहू पर चलाई गोली, एक की मौत
बलिया में सड़क हादसा, 5 वर्षीय बच्चे की मौत, चाचा और चाची घायल
बलिया में बाइक और कार से आए बदमाशों ने आटा चक्की मालिक का किया अपहरण, जांच में जुटी पुलिस
यूपी में बारात से लौट रही कार पेड़ से भिड़ी, चार की मौत
बलिया में रहस्यमय ढंग से युवक लापता, परेशान परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
बलिया में नाबालिग को भगाने वाला आरोपी थाने से फरार, पुलिस के फूल गए हाथ-पांव
दुल्हन के हाथ की मेंहदी उतरने से पहले हाईटेंशन तार से चिपका मिला दूल्हा